October 5, 2024

एसईसीएल हुआ सख्त, मास्क के साथ कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

कोरबा 11 जनवरी। एसईसीएल कोरबा पूर्व केन्द्रीय कर्मशाला प्रबंधन ने स्पष्ट रूख तय कर लिया है कि कोविड कालखंड में किसी प्रकार की जोखिम मोल नहीं ली जाएगी। अतिरिक्त सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्रबंध किये गए हैं। यहां पर वही कर्मचारी ड्यूटी कर सकेंगे जो मास्क लगाकर पहुंचेंगे।

सभी को इसकी जानकारी दे दी गई है। यह भी बताया गया कि कर्मचारियों को नास्ते के मामले में परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें कार्य स्थल पर यह सेवा दी जाएगी। यह निर्णय कल जेसीसी बैठक में लिया गया। ज्ञात है कि बीमारी को फैलने के लिए अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत कर्मचारियों को नियमो का पालन करना होगा। हाजरी लगाने लिए कर्मचारी एमटीके कार्यालय के सामने जाकर खड़ा होते थे। अब उन्हे खड़ा होने की आवश्यकता नही है। कर्मचारी अब सीधे अपने कार्यस्थल पर जायेगें। और उन्होने मास्क लगाना जरूरी होगा। जिन कर्मचारियों के चहेरे पर मास्क नही होगा। उन्हे वापस कर दिया जायेगा कर्मचारियों को कैनटिंन में जाने की आवश्यकता नही है। नाश्ता उनके कार्यस्थल पर पहुंच जायेगा। इसके अलावा और भी कई मुद्दो पर चर्चा की गर्द। हाजरी लगाने की जबावदारी फोरमेन पर रहेगा। बैठक में दिलीप सिंह, बी आर सुमन, राजेश पाण्डेय, एन के साव एराजेन्द्र यादव, दादूलाल राठौर,डी बी सिंह व दिनेश साहू मौजूद थे।

Spread the word