March 24, 2026

रोस्टर का पालन नहीं किया तो सरकार के खिलाफ होगा आंदोलन

कोरबा 11 जनवरी। वर्तमान में शिक्षा विभाग के द्वारा हजारों की संख्या में शिक्षकों की पदोन्नति की जा रही है लेकिन आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं किया जा रहा है, इसलिए उक्त पदोन्नति पर तत्काल रोक लगाई जानी जरूरी है। कहा जा रहा है कि अगर इस मामले में उचित विकल्प नहीं अपनाया जाता है तो आंदोलन करने की मजबूरी होगी।

अखिल भारतीय सतनामी युवा कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनीराम जांगड़े ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम को इस बारे में पत्र भेज दिया है। कहा गया है कि पदोन्नति में आरक्षण से संबंधित उच्च न्यायालय बिलासपुर मे रिट याचिका क्र.9778/2019 विष्णु प्रसाद तिवारी वर्सेस स्टेट आफ छ.ग. व जनहित याचिका क्र.91/2019 एस.संतोष कुमार वर्सेस स्टेट आफ छ.ग. जिसकी सुनवाई अंतिम चरण पर है। अंतिम निर्णय आने तक अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गों के मूलभूत संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण एवं भारत के संविधान आर्टिकल 16-4,क व 335 के अनुपालन में शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही पदोन्नति प्रकिया पर रोक लगाई जाए। ऐसा नहीं होने पर संबंधित वर्ग को अपने हितों के लिए सड़क की लड़ाई लडऩे उतरना होगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word