March 18, 2026

कोरबा 16 जनवरी। एक राशन दुकान पिछली रात आगजनी का शिकार हो गई। जब तक संचालक हरकत में आता तब तक वहां अवशेष के अलावा और कुछ नहीं बचा था। उन लोगों पर संदेह जताया जा रहा है जिनकी संचालक से नहीं पटती है।

जानकारी के अनुसार बालको नगर के रामन्दिर के पास एक राशन दुकान संचालित है जिसको रात के समय कुछ शरारती तत्वों द्वारा जला दिया गया है। बालको नगर के बेला कछार में बिजली गुल थी। उसी समय उसके कुछ घंटे बाद दुकान में आगजनी हो गई। यहां पर रखा अधिकांश सामान राख में तब्दील हो गया। जब तक संचालक को जानकारी मिलती, नियंत्रण करने लायक विकल्प नहीं रहे। संचालक को इस घटना में हजारों का नुकसान हुआ है। पीड़ित पक्ष ने बालकोनगर पुलिस को घटना की जानकारी दी है और कुछ लोगों पर संदेह जताया है। कहा गया है कि दुर्भावनावश इस प्रकार की हरकत की गई होगी। इससे पहले अन्य क्षेत्रों में ऐसी घटनाएं हुई हैं और इसे लेकर जांच-पड़ताल का काम जारी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word