पद्म विभूषण पं. बिरजू महाराज का निधन

नईदिल्ली 17 जनवरी। कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन हार्ट अटैक से हुआ। वह पद्म विभूषण से सम्मानित थे। उनके पोते के मुताबिक उन्‍होंने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात दिल्ली में अंतिम सांस ली।

जानकारी के मुताबिक बिरजू महाराज रविवार देर रात अपने पोते के साथ खेल रहे थे। इस क्रम में उनकी तबीयत खराब हो गई और वे अचेत हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले ही बिरजू महाराज को गुर्दे की बीमारी का पता चला था। उनका इलाज चल रहा था। संग्रीत प्रेमियों ने सोशल मीडिया के जरिये उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है। अपनी संवेदना जताई है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word