March 18, 2026

ड्यूटी से लौट रहे पोस्ट मास्टर को ट्रेलर चालक ने रौंदा, मौत

कोरबा 20 जनवरी। डाकघर से ड्यूटी कर बुधवार शाम बाइक पर शहर के एमपी नगर स्थित घर लौट रहे पोस्ट मास्टर को रलिया के पास ट्रेलर चालक ने रौंद डाला। एमपी नगर निवासी 50 वर्षीय राम सहाय अरविंद की हरदीबाजार के डाकघर में पोस्ट मास्टर के पद पर पदस्थापना थी।

बुधवार शाम डाकघर बंद होने पर ड्यूटी से घर लौटने वे अपनी बाइक सीजी.12.जी.0136 पर रवाना हुए। शाम 5.20 बजे वे हरदीबाजार-कुसमुंडा मार्ग पर रलिया के पास पहुंचे, जहां नर्सरी की ओर से सड़क पर चढ़ते ही कुसमुंडा की ओर से आ रहे ट्रेलर सीजी.07.सी.6791 के ड्राइवर ने उन्हें चपेट में ले लिया। बाइक समेत सड़क पर गिरने के दौरान उक्त ट्रेलर के चक्के से कुचल जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर हरदीबाजार चौकी प्रभारी निरीक्षक अभय बैस मौके पर पहुंचे। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं ट्रेलर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

पोस्ट मास्टर राम सहाय अरविंद की हरदीबाजार के डाकघर में 3 माह पहले ही पदस्थापना हुई थी। वे रोजाना बाइक पर एमपीनगर स्थित अपने घर से डाकघर के लिए आवाजाही करते थे। इस दौरान हेलमेट भी पहनते थे। दुर्घटना के दौरान भी वे हेलमेट पहने हुए थे, लेकिन चक्के के नीचे आने से हेलमेट टूट गया और सिर पर चोट लगने से मौत हो गई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word