March 20, 2026

कर्नाटक में बंधक बनाए गए विहारों जनजाति के लोगो को सकुशल वापस लाया जावेः पराशर

कोरबा 20 जनवरी। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला कोरबा द्वारा भाजपा नेता मनोज पराशर के नेतृत्व में कलेक्टर को राज्य पाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिसमे कोरबा विकास खण्ड के अजगर बहार बिरहोर जनजाति के 7 युवको कनार्टक में जो बंधक बनाया गया हैं उन्हें तत्काल सकुशल वापस लाने की मांग की है, साथ ही इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए शासन की सभी योजनाओं का लाभ उन्हें मिले ताकि उन्हें रोजगार के लिए यहाँ से बाहर ना जाना पड़े पुर्व में भी जिले में निवासरत कोरवा जनजाति के लोगों के साथ भी अन्याय की घटना हो चुकी हैं। इस सभी घटनाओं की मुख्य वजह शासन की योजनाओं का लाभ उन तक न पहुँचना है।

कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने हेतु श्रम विभाग के अधिकारियों को तलब किया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भी तत्काल कार्यवाही का भरोसा दिया। इस ज्ञापन को देने के लिए श्री मनोज पराशर प्रदेश सह संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ श्री लक्ष्मी कांत जगत जी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ कोरबा अजय कुमार कँवर महामंत्री अनुसूचित जनजाति जाती मोर्चा भाजपा जिला कोरबा वीकेश झा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा उपस्थित थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word