March 20, 2026

श्रमिक संगठनः सत्यनारायण को क्षेत्रीय सचिव व राज लल्लन को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

कोरबा 20 जनवरी। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र में श्रमिक संगठन एसकेएमएस एटक में पूर्व सचिव मदन सिंह के कुसमुंडा से सेवानिवृत्त होने के बाद उनके खाली स्थान की पूर्ति के लिए कुसमुंडा के ए सत्यनारायण राव को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं संगठन में अध्यक्ष पद के लिए राज लल्लन पांडेय की नियुक्ति हुई है।

नवनियुक्त सचिव ए सत्यनारायण राव ने कहा कि पूर्व की भांति ही संगठन के सभी सदस्य एकजुट होकर कर्मचारी हितों को ध्यान में रखकर कार्य करते रहेंगे। बीते दिन हुए गठन में कुसमुंडा सचिव व अध्यक्ष के साथ साथ विभाग स्तर पर भी पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है, जिसके अनुसार कुसमुंडा एरिया अध्यक्ष के लिए सियाराम रात्रे, सचिव भोला शंकर, कुसमुंडा परियोजना में अध्यक्ष श्यामलाल कमल, सचिव मुकेश कुमार ने नाम चयनित किए गए हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word