September 20, 2024

देश में आज- क्या है महत्वपूर्ण, यहां देखें

*रविवार , माघ  कृष्ण  पक्ष, षष्ठी  वि. सं. 2078 तदनुसार 23 जनवरी 2022*

*देश में आज-*
*(कमल दुबे द्वारा)*

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 6 बजे इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का करेंगे अनावरण

– प्रधानमंत्री वर्ष 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए अलंकरण समारोह में सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार करेंगे प्रदान

– नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को शामिल करने के लिए गणतंत्र दिवस समारोह 23 जनवरी से होगा शुरू

– नई दिल्ली में होगी गणतंत्र दिवस परेड 2022 की फुल ड्रेस रिहर्सल

– मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुभाष चंद्र बोस जयंती पर सुभाष नगर आरओबी भोपाल में करेंगे समर्पित

– बढ़ते कोविड मामलों के मद्देनजर तमिलनाडु में आज रहेगा पूर्ण लॉकडाउन

– केरल सरकार कोविड मामलों में वृद्धि को देखते हुए राज्यभर में आज लागू करेगी लॉकडाउन

– सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान और नजफगढ़ झील में वन्यजीव विभाग द्वारा की जाएगी हरियाणा आर्द्रभूमि पक्षी गणना

– कर्नाटक के हुनसुर में नागरहोल टाइगर रिजर्व में शुरू होगी 5वीं राष्ट्रीय बाघ गणना

– केप टाउन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच

– एएफसी महिला एशियाई कप में भारत और चीनी ताइपे की टीम के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे मुकाबला

– पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाएगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती.

कमल दुबे, सम्पर्क- 94252 20729

Spread the word