March 17, 2026

नगर पंचायत उपाध्यक्ष को हटाने पार्षद दल ने खोला मोर्चा

कोरबा 23 जनवरी। नगर पंचायत छुरीकला का 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होते ही एक बार फिर नगर में राजनीति शुरू हो गई है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष को हटाने पार्षद दल ने मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव कलेक्टर व मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपा है।

नगर पंचायत छुरीकला में अध्यक्ष सहित 15 पार्षद निर्वाचित हैं। चुनाव के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव कराया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए विरोध के बीच भाजपा का उपाध्यक्ष चुना गया, जबकि कांग्रेस का बहुमत होने के बावजूद भाजपा पार्षद को उपाध्यक्ष चुना गया। दो साल तक किसी प्रकार का अविश्वास प्रस्ताव नहीं किया जाना था इस कारण अंसतुष्ट पार्षद दो साल तक समय का इंतजार करते रहे। परिषद का 2 वर्ष पूरा होते ही उपाध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों ने छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 43 क के अनुसार उपाध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव की सूचना नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को भी दे दी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word