March 20, 2026

तीन समूहों में घूम रहे हाथी, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा 25 जनवरी। वन मंडल कटघोरा के जंगलों में 49 हाथियों का दल तीन अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहा है, जिसमें से 14 हाथी डिविजन के ऐतमानगर रेंज के मानिकपुर बीट अंतर्गत सेमरचुआ पहाड़ में मौजूद है, जबकि 11 हाथियों का एक अन्य दल पसान रेंज के बनिया गांव के जंगल में घूम रहा है। इन हाथियों ने फिलहाल कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया है। लेकिन हाथियों के उत्पात की संभावना को देखते हुए वन विभाग का अमला सतर्क हो गया है। हाथियों की लगातार निगरानी के साथ आसपास के गांवों में मुनादी करायी जा रही है। ग्रामीणों से जंगल में न जाने को कहा जा रहा है। हाथियों के बड़ी संख्या में विचरण करने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word