October 5, 2024

बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने इंटक करेगा प्रयास

कोरबा 31 जनवरी। कार्यक्रम संयोजक व इंटक प्रदेश महासचिव नितिन चंदेल के नेतृत्व में जय प्रकाश यादव का स्वागत किया गया। ग्राम के प्रवेश द्वार से करमा नृत्य के साथ बाइक रैली निकाली गई। जय प्रकाश यादव ने यूथ इंटक के बारे में विस्तार से बताया साथ ही प्रदेश में किसी भी संस्थान में युवा बेरोजगार साथियों को रोजगार दिलाने का प्रयास की बात कही।

यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर चौथे स्थान पर है। प्रदेश सरकार ने स्थानीय लोगों की भर्ती में प्रमुख भूमिका निभाया है। संगठन इंटक के प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव संजय सिंह के नेतृत्व में लगातार कार्य कर रही है। जिन्होंने हमेशा युवा वर्ग को आगे बढ़ाया है। कार्यक्रम में यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने ग्राम वासियों को मास्क व चरण पादुका वितरण किया। कार्यक्रम में इंटक उपाध्यक्ष रमेश जांगिड़, मनोज अनंत, सोशल मीडिया के प्रमुख विमलेश साव, संगठन सचिव पंकज सोनी, उपाध्यक्ष जितेन्द्र साहू, तामेश्वर लाल निषाद, देवेंद्र वर्मा, अनिल जाटवर, हेमेंद्र बरेट, कमलेश चंद्राकर, प्रकाश प्रधान, यूथ इंटक कोरबा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह, ग्राम के सरपंच राठिया के साथ व अन्य उपस्थित रहे।

Spread the word