March 17, 2026

कुदमुरा जंगल में हो रही पेड़ों की अवैध कटाई

कोरबा 7 फरवरी। वनमंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज अंतर्गत तेंदुकनासी और कनकीखार जंगल में इमारती पेड़ों की अंधाधुंध कटाई जारी है। रेंज मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जंगल में जहां पहले बीजा के दर्जनों पेड़ दिखाई देते थे, अब वहां उसके बदले में ठूंठी दिखाई दे रहे हैं। लकड़ी माफियाओं ने इन पेड़ों को काट डाला है।

ऐसा नहीं है कि वन विभाग अवैध कटाई से अनजान है,अगर अवैध कटाई पर अंकुश नही लगाई गई तो भविष्य में जंगल में हरे भरे पेड़ों से खाली हो जाएगा। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिये पेड़.पौधों का होना अति आवश्यक है। उसके लिये सरकार द्वारा बड़े-बड़े स्लोगन लिखवाए जाते हैं प्रचार-प्रसार किया जाता है। पौधे लगाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे है पर सच यह है देखरेख के अभाव में कई पौधे मर जाते हैं। ऐसे में सवाल उठेंगे ही कि या तो वन कर्मियों की शह पर या वनों की निगरानी सही तरीके से नहीं की जाती।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word