February 25, 2026

शादी समारोह से लौट रही टाटा एस वाहन पलटी, 12 घायल

कोरबा 8 फरवरी। शादी समारोह से वापस लौट बारातियों से भरी टाटा एस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में 14 लोग सवार थे। हादसे में बच्चे समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए है। इसमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर आछीदादर के पास घटित हुई। सभी घायलों को 108 व 112 की मदद की मदद से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कटघोरा लाया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी महिलाएं ग्राम भेलवाटिकरा शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी और वहां से विजयनगर अपने घर वापस लौट रहे थे। तभी मोहनपुर के पास पुल के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर राहगीरों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया गया। इस हादसे में महिला समेत बच्चे भी घायल है दो महिलाओं के सिर पर गंभीर चोंटे आई है, फिलहाल घायलों का उपचार जारी है। इस मामले में कटघोरा पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की शिकायत मिली थी, पर रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि वैवाहिक कार्यक्रम में चालक निर्धारित क्षमता से ज्यादा सवारी भरते हैं, चूंकि अन्य वैवाहिक कार्यक्रमों की बुकिंग रहती है। इसलिए चालक तेज गति से वाहन चालन करते हैं और अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। अधिक काम की वजह से कई वाहन रात में ठीक ढंग सो भी नहीं पाते हैं।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word