March 23, 2026

दो शिक्षिकाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

कोरबा 9 फरवरी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का साइंस कालेज मैदान रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में नवाचारी कार्य अंगना में शिक्षा 100 दिन 100 कहानियां विज्ञान के प्रयोग डिजिटल पद्धति से साक्षरता आदि विभिन्न कार्यों पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी लगाई गई।

कोरबा जिले से शारदा सिंह व वी सुजाता द्वारा अपने कार्यों की उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। शारदा सिंह माध्यमिक शाला सिंधिया संकुल सिंधिया विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा ने स्वयं व बच्चों द्वारा बनाए गए खिलौने का प्रदर्शन किया। शारदा इस वर्ष पढ़ई तुहर द्वार 2-0 में सीजी स्कूल इन की वेबसाइट में नायक में रह चुकी हैं और उनके द्वारा बनाए गए खिलौने का स्टेट लेवल वेबीनार में भी चयन हो चुका है। इसके अलावा समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रकाशित टाय बुकलेट में भी उनके द्वारा बनाए गए खिलौने को स्थान मिला। इसके साथ ही वी सुजाता अहमद पूर्व माध्यमिक शाला रिंगानियां संकुल सरभोंका विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा द्वारा कोरोना काल में किए गए नवाचारी कार्यों के अंतर्गत बच्चों द्वारा अंग्रेजी कर्सिव राइटिंग का अभ्यास निरंतर जारी रखा गया। इसमें बच्चों की लिखावट में बहुत ही सुधार आया। वी सुजाता शिक्षिका का वर्तमान में सौ दिवसीय भाषा एवं गणित कौशल विकास अभियान अंतर्गत सीजी स्कूल की वेबसाइट में चौथे सप्ताह के तीसरे स्तर में नायक में चयन हुआ। उन्हें पूर्व में भी मोहल्ला क्लास के लिए उत्कृष्ठ शिक्षिका, मुख्यमंत्री गौरव अलंकार ज्ञान दीप पुरस्कार से नवाा जा चुका है। उनके इन कार्यों में जिला शिक्षा अधिकारी जीपी बंजारे, प्राचार्य संगीता साव, विकास खंड शिक्षा अधिकारी एलएस जोगी, बीआरसी बीपी कश्यप का मार्गदर्शन रहा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word