February 26, 2026

पुण्यतिथि पर पं. दीनदयाल को भाजपाइयों ने किया याद

कोरबा 12 फरवरी। भाजपा के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाया। घंटाघर स्थित पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। एमपी नगर सामुदायिक भवन में आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास महतो की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने आजीवन निधि प्रदान किया।

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, मनोज मिश्रा, मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, संदीप सहगल, समीर पांडे, संतोष राय, राजेंद्र साहू, पार्षद रितु चौरसिया, नरेंद्र देवांगन, अजय गौड़, द्रोपति वर्मा, दिनेश वैष्णव, पंकज देवांगन समेत बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे। भाजपा मंडल पोड़ीउपरोड़ा के आदिवासी भवन में पं दीनदयाल उपाध्याय को पुण्यतिथि पर याद किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, किरण मरकाम, मंडल अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद जायसवाल, चतुर्भुवन नायक मनोज, शिवशंकर आदि ने श्रद्धांजलि दी।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word