April 11, 2026

पुराने कागज के पुनर्चक्रण से प्राकृतिक संसाधनों का होता है संरक्षणः के जी भारद्वाज

कोरबा 14 फरवरी। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव में आर्क राष्ट्रीय हरित कोर एवं नेचर बाडीज ने शासकीय हाई स्कूल स्याहीमुड़ी में वेस्ट पेपर कार्यक्रम आयोजित किया। आर्क वेस्ट पेपर प्रोग्राम के हेड अनित गुप्ता एवं रितु मल्होत्रा तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंडल इको क्लब के बिलासपुर जिले के जिला समन्वयक डा पानू हालदार के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीपीओ कोरबा केजी भारद्वाज ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पुराने कागज के पुनर्चक्रण से प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण होता है ऊर्जा की बचत होती है। हम बहुत सारे पेड़ों को कटने से बचा सकते हैं। इस प्रकार पर्यावरण की सुरक्षा भी कर सकते हैं। वेस्ट पेपर को कचरे में डालने की जगह इकट्ठा कर उसका पुनर्चक्रण करना चाहिए विद्यालय की प्राचार्य डा फरहाना अली ने उपस्थित छात्रों को जानकारी दी कि कागज के एक टन पुनर्चक्रण से 17 पेड़, 7000 गैलन पानी, 380 गैलन तेल, 4000 किलोवाट ऊर्जा की बचत कर सकते हैं। कागज का पुनर्चक्रण ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को कम करने में सहायक है। इस कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल स्याहीमुड़ी, शासकीय हाई स्कूल अयोध्यापुरी, मिडिल स्कूल स्याहीमुड़ी अंग्रेजी माध्यम एवं मिडिल स्कूल स्याहीमुड़ी हिंदी मीडियम के छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उनके द्वारा लगभग 190 किलो वेस्ट पेपर इकट्ठा किया गया। आर्क के सदस्यों द्वारा इस पेपर को पुनर्चक्रण ले जाया जाएगा एवं उसके स्थान पर छात्र छात्राओं को कागज से बनी हुई वस्तुएं जैसे उत्तर पुस्तिकाएं पेन इत्यादि दिए जाएंगे। व्याख्याता प्रभा सावए पुष्पा बघेल,शिक्षिका सीमा पटेल, सीएसी अरविंद पाटले एवं संजीव जयसवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word