February 26, 2026

अभिव्यक्ति ऐप का किया गया प्रचार-प्रसार

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा बनाया गया ऐप

कोरबा 15 फरवरी। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए अभिव्यक्ति ऐप बनाया गया है । ऐप को गूगल प्ले स्टोर या क्यू आर कोड से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में अपने निकटतम संबंधी एवं डायल 112 को सीधे सूचना भेजा जा सकता है।

14 फरवरी 2022 को पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह द्वारा पाम माल टीपी नगर कोरबा में अभिव्यक्ति ऐप का प्रदर्शन किया गया। साथ ही मॉल में आए हुए महिला पुरुषों को अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बता कर लगभग 200 महिलाओं से ऐप डाउनलोड कराया गया। आपातकालीन परिस्थिति में अभिव्यक्ति ऐप का उपयोग महिला एवं बच्चों के साथ साथ सभी वर्ग के व्यक्ति कर सकते हैं । इस अवसर पर श्री लितेश सिंह के साथ महिला सेल प्रभारी निरीक्षक गायत्री शर्मा सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक साहू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

ऐप उपयोग करने के तरीकेः-गूगल प्ले स्टोर पर जाकर या क्यू आर कोड से अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करें । ऐप में अपना मोबाइल नंबर डालकर लॉग इन आईडी क्रिएट करें। अपने 02 निकट सम्बन्धियों का मोबाइल नम्बर दर्ज करें जिन्हें आप खतरे के समय सूचित करना चाहते हैं । अब अभिव्यक्ति ऐप आपके उपयोग के लिए तैयार हो चुका है। ऐप में एक पेज खुलेगा जिसमे 3 प्रकार की सुविधाएँ दी गई हैं। 1 मैसेज 2.कंप्लेन’ 3 .स्टेटस।

कैसे काम करता है अभिव्यक्ति ऐपः-आपातकालीन परिस्थितियों में मेसेज का उपयोग करें । पर क्लिक करते ही आपके द्वारा ऐप में फीड किए गए निकट संबंधियों के 02 मोबाइल नंबर एवं डायल 112 को यह ऐप आपके लोकेशन सहित मैसेज भेजता है । इस प्रकार आपके निकट संबंधी एवम डायल 112 को आपके खतरे में होने की सूचना मिल जाती है एडायल 112 तत्काल मौके पर पहुँचता है । कंप्लेन ऑप्शन में जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं । स्टेटस ऑप्शन पर जाकर कंप्लेन का वर्तमान स्थिति जान सकते हैं ।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word