March 20, 2026

तीन दिन से लापता युवक का शव मिला बंद खदान के समीप

कोरबा 15 फरवरी। तीन दिन से लापता युवक का शव बांकीमोंगरा की बंद खदान के समीप पड़े मिला। जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत कैसे हुई।

जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत मढ़वाढ़ोडा निवासी महेश राम चौहान पिता स्व छतराम चौहान लगभग 32 वर्ष शनिवार की रात से लापता था। स्वजनों ने अपने स्तर पर पतासाजी की, पर कहीं पता नहीं चला। सोमवार को बांकीमोंगरा क्षेत्र की बंद पडे नौ.दस नंबर खदान के पास एक शव पडे होने की जानकारी महेश के स्वजनों को मिली। स्थल पर पहुंचे स्वजनों ने शव देखते ही महेश राम के रूप में उसकी पहचान की। इस बीच किसी ने बांकीमोंगरा थाना व एसईसीएल के अधिकारियों को सूचना दिए। सूचना मिलते ही एसईसीएल के अधिकारी व बांकीमोंगरा के थाना प्रभारी समेत दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। शव को खदान से बाहर निकाला गया। महेश की मौत कैसे हुई है, इस बारे में पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word