March 25, 2026

चंद्रनाहू समाज के सदस्यों ने नए चेहरों को दिया नेतृत्व

कोरबा 15 फरवरी। रविवार को सुबह 9.30 बजे से कोरबा इकाई भाग 1 का चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुआ। कोरबा इकाई अध्यक्ष पद के चुनावी मैदान में 2 प्रत्याशी क्रमशः मोहित राम चन्द्रा एवं महेंद्र चन्द्रा थे। मोहित राम चन्द्रा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रत्याशी से विजय प्राप्त किये। कुल 67 मतदाताओं में से 60 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

जिन्होंने केंद्रीय महासमिति में निर्धारित राशि जमा कर आजीवन सदस्यता ग्रहण किया है उन्हें ही इकाई अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय महासमिति के चुनाव में भाग लेने का अधिकार प्राप्त है। उक्त चुनाव चन्द्रनाहू (चन्द्रा) समाज के पोड़ी बहार कोरबा स्थित सामुदायिक भवन में दोपहर 1.30 बजे संपन्न हुआ। सभी लोगो ने विजयी प्रत्याशी मोहितराम चन्द्रा को रंग गुलाल लगाकर व माला पहनाकर बधाई दिए। चुनाव में मुख्य रूप से पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश चन्द्रा, पूर्व प्राचार्य विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनलाल चन्द्रा, पूर्व क्षेत्रीय सचिव मनमोहन चन्द्रा, कीर्ति चन्द्रा, द्रुपद चन्द्रा, अश्वनी चन्द्रा, अनंद राम चन्द्रा, अमर सिंह चन्द्रा, विष्णु दयाल चन्द्रा, साहेब लाल चन्द्रा, बाबूलाल चन्द्रा, अरविंद चन्द्रा, नारायण चन्द्रा, सदाराम चंद्रा, रमेश कुमार चन्द्रा (प्राचार्य), तेजराम चन्द्रा, चरण दास चन्द्रा, युवराज चन्द्रा, टंकेश्वर चन्द्रा सहित बड़ी संया में स्वजातीय जन उपस्थित थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word