February 25, 2026

दिलाएंगे अटका मुआवजा, अनशन नहीं करेंगे विधायक कंवर

कोरबा 15 फरवरी। विधानसभा सत्र के दौरान अनशन करने का निर्णय विधायक ननकीराम कंवर ने आखिरकार वापस ले लिया। कुछ लोगों को मुआवजा नहीं मिलने की बात को लेकर उन्होंने अनशन करना तय किया था। इस बीच डीएम ने आश्वस्त कराया कि समस्या का समाधान कराया जाएगा।

जानकारी के अनुसार वर्ष 1977-78 में लोनिवि के द्वारा उरगा.पंतोरा-बलौदा सड़क निर्माण के लिए कुछ लोगों की जमीन ली गई थी। लोगों का आरोप है कि इस मामले में अब तक मुआवजा का भुगतान नहीं किया गया। इसके कारण दिक्कतें हो रही है। विधायक ने मामले के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए आगामी सत्र में अनशन करने की चेतावनी दी थी। इसकी खबर प्रशासन को हुई। बताया गया कि कोरबा जिले में लंबित मामले की फाइल दिखवाने के साथ समस्या निराकृत करने का आश्वासन दिया। चर्चा पर विश्वास करते हुए विधायक ने अब अनशन नहीं करना तय किया है। इस बारे में जानकारी दे दी गई है। जिससे अधिकारियों की चिंता कुछ कम हुई। इंतजार है कि विधानसभा सत्र के पहले परेशान चल रहे लोगों को मुआवजा की राशि प्राप्त होती भी है या नहीं।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word