March 17, 2026

चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव को CBi कोर्ट ने दोषी ठहराया

पटना 15 फरवरी। चारा घोटाले के सबसे बड़े डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में CBI कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया हैं। CBI कोर्ट ने फैसला सुना दिया है।

याद रहे कि डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी हुई थी। इस मामले में शुरुआत में 170 आरोपी बनाए गए थे। इसमें से 55 आरोपियों की मौत हो गई। लालू प्रसाद इस मामले के मुख्य आरोपी हैं। मामले में दीपेश चांडक और आर के दास समेत सात आरोपियों को सी बी आई ने गवाह बनाया है। तो वहीं दो लोग सुशील झा और पी के जायसवाल ने निर्णय से पहले ही अपना दोष स्वीकार कर लिया है। जबकि इस मामले में छह आरोपी फरार है। इस हाईप्रोफाइल मामले में लालू यादव के अलावा पूर्व सांसद जगदीश शर्मा, डॉक्टर आर के राणा, पी ए सी के तत्कालीन अध्यक्ष ध्रुव भगत, तत्कालीन पशुपालन सचिव बेक जूलियस, पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉक्टर के एम प्रसाद सहित 102 आरोपी हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word