February 25, 2026

कुसमुण्डा पुलिस ने डीजल चोर सरगना को किया गिरफ्तार

कोरबा 26 फरवरी। साउथ ईस्टर्न कोलफील्डस लिमिटेड की खदानों में चोरी चकारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कई स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था पर भारी भरकम खर्च के बावजूद चोरी जारी है। कुसमुण्डा पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में डीजल चोर के सरगना को पकड़ा है। वह अपने साथियों के साथ चोरी के बाद ब्रेक डाऊन कैम्पर को मौके पर छोड़ भाग गया था।

कुसमुण्डा टीआई लीलाधर राठौर ने बताया कि गेवरा बस्ती में रहने वाले 32 वर्षीय उमाकांत सारथी उर्फ उमा काले को डीजल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई को एएसआई चंद्रशेखर वैष्णव सहित राजनारायण सिंह, जलवेश कंवर, संजय तिवारी ने अंजाम दिया। बताया गया कि कैम्पर संख्या सीजी 10 एबी 1886 के साथ चोर उच्चके कुसमुण्डा माइंस से डीजल चोरी करने के साथ भाग रहे थे। उन्होंने 240 पार्किंग के नीचे खड़ी डोजर को निशाना बनाया था। त्रिपुरा रायफल्स की क्यूआरटी इस इलाके में पहुंची तो चोरों के हाथ-पैर फूल गये। उन्होंने यहां से किसी तरह दूरी बनाई लेकिन आगे जाकर कैम्पर ब्रेक डाउन हो गई। इस स्थिति में 140 लीटर डीजल और वाहन को मौके पर छोड़ आरोपी भाग गये। कुसमुडा खदान के सुरक्षा प्रभारी अमरेश कुमार सिंह की सूचना पर पुलिस ने इस मामले में अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपियों की खोजबीन जारी रखी। इस बारे में चोर गिरोह के प्रमुख सदस्य उमाकांत गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया। उसने अपने अन्य साथियों के साथ घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी तरह के अवैध कारनामों के पर लगाम लगाने के निर्देश दिये गये है। इसके अंतर्गत यहां काम किया जा रहा है। पुलिस अपने स्तर पर सक्रिय है और गुप्तचरों के तंत्र को मजबृूत किया गया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word