आत्मानंद स्कूल में लगा ताला, शिक्षक और विद्यार्थी हुए परेशान

कोरबा 26 फरवरी। कटघोरा शासकीय अंग्रेजी मीडियम आत्मानंद स्कूल में फरवरी के अंतिम शनिवार को समय पर स्कूल नहीं खुलने के कारण तीन शिक्षक और विद्यार्थियों को काफी देर तक परेशान होना पड़ा। ठंड के सीजन में प्रशासन ने शनिवार की टाइमिंग बदली थी। बाद में इसे जस का तस कर दिया गया। आज 7.30 बजे से स्कूल लगना था। इसलिए विद्यार्थी और शिक्षक यहां पहुंच गए थे। इसके बावजूद स्कूल का दरवाजा नहीं खुला। सूचना मिलने पर मीडिया यहां पहुंची। जिला शिक्षा अधिकारी को इस बारे में अवगत कराया गया तो उन्होंने संबंधित प्राचार्य से जानकारी लेकर बता पाने को कहा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word