April 11, 2026

कोरबा 26 फरवरी। रांची मार्ग पर आज सुबह हुए हादसे में एक जंगली सुअर की मौत हो गई। एक पखवाड़े में यह दूसरी मौत है। इससे पहले इसी रास्ते पर एक जंगली सुअर हादसे की भेंट चढ़ गया।

बताया गया कि कोरबा.रांची मार्ग पर स्थानीय रक्षित पुलिस लाईन के सामने सुबह 7.30 बजे के आसपास सफेद रंग की कार ने जंगली सुअर को टक्कर मार दी। आसपास के फारेस्ट एरिया से निकलकर जानवर नजदीक इलाके में जा रहा था। उसी दौरान वाहन ने उसे अपनी चपेट में लिया। बताया गया कि घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने वाला चालक वाहन समेत भाग निकला। कुछ देर के बाद लोगों के जरिए वन विभाग को मामले की जानकारी हुई। जिस पर मृत जानवर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। वन विभाग को यह भी समझ नहीं आ रहा है कि हादसे क्यों हो रहे हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word