September 19, 2024

शारदा विहार मुख्यमार्ग में हो रहे बेजाकब्जा की शिकायत

कब्जा मुक्त कराकर शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाने की मांग

कोरबा 28 फरवरी। शारदा विहार वार्ड क्र.12 में अस्थाई दुकान लगाकर व्यापार करने वाले व्यापारियों ने निगम आयुक्त को पत्र लिख कर शारदा विहार मुख्यमार्ग में हो रहे बेजाकब्जा की शिकायत की है और साथ ही निगम की जमीन को कब्जा मुक्त कराकर वहा शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाने की मांग भी की गई है। जिससे उनको रोजगार और व्यापार के लिये एक स्थायी जगह मिल सके। कुछ भूमाफियाओं द्वारा शारदा विहार कॉलोनी के मुख मार्ग में निगम की कीमती ज़मीन पर कब्जा करने के इरादे से सफेद ईंट से दीवाल बनाकर गेट लगा दिया गया है। जिस जमीन पर कब्जा किया जा रहा है उनका वर्तमान बाजार भाव लाखो में है। इसी जमीन को कब्जा मुक्त कराकर शॉपिंग काम्प्लेक्स बनाने की मांग शारदा विहार में अस्थाई दुकान लगाकर जीवन यापन करने वाले व्यापारियों ने निगम आयुक्त को पत्र के माध्यम से की है जिससे उनको स्थाई दुकान मिल सके।

मुख्य मार्ग में हो रहे इस जमीन कब्जा की जानकारी निगम के तोड़ू दस्ता को नही है। जिस कारण अब तक जमीन को कब्जा मुक्त नही कराया गया है। निगम की जिस जमीन पर कब्जा किया जा रहा है उस जमीन का बाजार भाव लाखों में है। अभी यहा के निवासियों को छोटी मोटी खरीदी करने के लिये फाटक पार कर कोरबा बाजार की तरफ आना पड़ता है। यहा शॉपिंग कॉप्लेक्स बन जाने से लोगो को सुविधा होगी।

Spread the word