March 20, 2026

काॅलेज छात्रा को देह व्यापार के लिए किया मजबूर… पकड़े जाने पर छात्रा पर ही मढ़ दिया आरोप…

➡️ एक रात का 5 हजार व 2 घंटे का 2 हजार देने की बात

अंबिकापुर 02 अगस्त। देह व्यापार का गोरखधंधा किसी नामजद जगहों से ही नहीं, बल्कि छोटे-छोटे शहरों से गांव से भी संचालित होता है। ऐसी ही एक सच्चाई छग के संवेदनशील शहर अंबिकापुर से सामने आई है। यह शहर इसलिए भी ज्यादा संवेदनशील है, क्योंकि यह तीन राज्यों के संपर्क में है और इन सभी राज्यों में देह व्यापार धड़ल्ले से संचालित किया जाता है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक शहर के गांधीनगर पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो एक कॉलेज छात्रा को देह व्यापार करने के लिए मजबूर कर रही थी। पीड़िता ने ऐसे कई खुलासे किए, जो ये बताने के लिए काफी हैं कि अंबिकापुर जैसी छोटी जगहों पर भी ऐसी महिलाएं कॉलेज छात्राओं से जबरन देह व्यापार कराने का काम बड़ी आसानी से कर रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है और पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की बात भी कह रही है।

दरअसल मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां की रहने वाली माही नाम की महिला के खिलाफ आरोप है कि वो कॉलेज की छात्राओं पर दबाव बनाकर देह व्यापार करने को मजबूर करती है। पीड़िता को महिला ने एक रात का 5 हजार और 2 घंटे का 2 हजार दिए जाने की बात कह, उसे देह व्यापार करने को मजबूर कर रही थी। यही नहीं आरोपी महिला ऐसा नहीं करने पर पीड़िता को घर मे बदनाम करने की धमकी भी दे रही थी। इधर पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अब आरोपी महिला अपने ऊपर लगे आरोपांे से जहां साफ इंकार कर रही है वहीं, पीड़िता पर ही आरोप लगा रही है कि कॉलेज छात्रा का उसके पति के साथ संबंध है, जिसके लिए उसका विवाद चल रहा था। महिला ने देह व्यापार कराने की बात से इनकार किया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word