March 17, 2026

होने वाली पत्नी प्रेमी के साथ भागी तो युवक ने की जान देने की कोशिश

कोरबा 21 मार्च। शादी करने का सपना संजोए सगाई के लिए ससुराल जाता, इसके पहल ही खबर मिली की मंगेतर होने वाली पत्नी प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इस वाक्ये से वह इतना दुखी हुआ कि काफी मत्रा में शुगर की गोली खा कर जान देने की कोशिश की। स्वजनों को जब जानकारी हुई, तो उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए। ग्राम भालू सटका नकटीखार निवासी संजय कुमार यादव का विवाह क़टघोरा निवासी एक युवती से तय हुआ था, स्वजनों की सहमति उपरांत 19 मार्च को सगाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।   

सगाई के लिए संजय व उसके स्वजन ससुराल जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी होने वाली पत्नी के घर छोड़कर भागने की सूचना मिल गई। इस घटना से संजय का दिल टूट गया और उसने आत्महत्या करने की गरज से अपने पिता के शुगर की 17 गोलियां निगल गया। परिवार के सदस्यों को जानकारी हुई, तो हड़कंप मच गया और उन्होंने आनन-फानन में संजय को अस्पताल में भर्ती कराया। वर्तमान में संजय का उपचार अस्पताल में चल रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word