September 12, 2024

कुसमुंडा – सर्वमंगला सड़क मरम्मत को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन

कोरबा 21 मार्च। भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में कुसमुंडा. सर्वमंगला चौक तक के रोड में उड़ रही धूल की समस्या को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। इस कुसमुंडा व्यापारी संघ, महिला जागृति मंच कुसमुंडा, ठेकेदार संघ एवं आम जनता ने आंदोलन का समर्थन किया। मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने विकास कार्यों को ठप कर रखा है। कमीशन के कारण विकास कार्य रुके हुए हैं। पूर्व सांसद प्रत्याशी ज्योतिनंद दुबे ने कांग्रेस सरकार को कोसते हुए भविष्य में बड़े आंदोलन का चेतावनी दी।   

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह ने जनता का मुद्दा बताया और पार्टी को जनता के साथ सदैव खड़े रहने की बात कही। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोरबा जिला छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा राजस्व देती है । उसके बावजूद कोरबा का विकास कार्य भ्रष्टाचार के कारण रुका हुआ है। जनता ने पार्षद, महापौर, विधायक, मंत्री व सांसद सभी पदों पर कांग्रेस बैठाया है ताकि सर्वांगीण विकास कार्य अच्छे से हो सके, लेकिन यहां विनाश कार्य हो रहा है। सतिंदर पाल सिंह बग्गा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपाखी सड़क, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मीना लहरें, सुकृता कुर्रे ने भी अपनी बात रखी। संचालन भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकेश झा व आभार प्रदर्शन व्यापारी संघ कुसमुंडा के अध्यक्ष अशोक राठौर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतीश झा, जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग माधव जयसवाल, पार्षद भानुमति जायसवाल पार्षद नरेंद्र देवांगन, दयानिधि प्रधान, मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर वैष्णव, महिला जागृति मंच कुसमुंडा के अध्यक्षा वरिंदरजीत कौर, संतोष राठौर, रामेश्वर सोनी, रीना सिंह, ललित श्रीवास, अश्वनी मिश्रा, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री सुनीता राजपूत, ज्योति महंत, ठेकेदार संघ के अध्यक्ष नसीम सिद्दीकी, दर्शन सिंह चावला, अश्वनी साहू, बालकृष्ण साहू, अमित यादव, सुरेश वर्मा, विजेंद्र यादव, अजीत यादव, संजय कुर्रे, अशोक राठौर जी रविराम बरेठ, कमला जांगड़े, मंजू सिंह, गीता देवी, संतोषी यादव राधा साहू माखन यादव समेत क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।

Spread the word