March 17, 2026

झाड़ियों में लगी आग.. घंटों मशक्कत के बाद काबू पाया गया

Close-up of fire and flames on a black background (Huge file)

कोरबा 22 मार्च। कोरबा-बालको मुख्य मार्ग पर साकेत भवन के बाजू में स्थित बाल्मिकी आश्रम के आसपास उगी झाडिय़ों में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग ने तेज रूप धारण करते हुए आसपास फैलना शुरू कर दिया। इसके जानकारी होने पर तत्काल नियंत्रण के लिए दमकल गाडिय़ों को बुलाया गया। प्रशासन के बुलावे पर पहुंची छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल की दमकल गाडिय़ों ने आग को बुझाने के लिए घंटों मशक्कत की। तत्पश्चात् इस पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर काबू पा लिये जाने से बड़ी नुकसान नहीं हो सकी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word