February 25, 2026

Corona Effect : PM मोदी के स्वास्थ्य को लेकर उमा भारती चिंतित.. राम मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम से रहेंगी दूर

➡️ कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लिया निर्णय

➡️ कल ही गृहमंत्री अमित शाह व कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा मीले है कोरोना पॉजिटिव

अयोध्या 03 अगस्त | उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रस्तावित समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसमें प्रधानमंत्री के शामिल होने की संभावना है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कई अन्य नेता कोरोना की चपेट में आ गए हैं, जिससे उमा भारती की चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम के समय उपस्थित समूह की सूची में से मेरा नाम अलग कर दें। 
भाजपा की वरिष्ठ नेता ने ट्वीट कर कहा, “कल जब से मैंने श्री अमित शाह जी तथा यूपी भाजपा के नेताओं के कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में सुना तभी से मैं अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास में उपस्थित लोगों के लिए खासकर नरेंद्र मोदी जी के लिए चिंतित हूं। यह सूचना मैंने रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ अधिकारियों और पीएमओ को सूचना भेजा है कि माननीय नरेन्द्र मोदी के शिलान्यास कार्यक्रम के समय उपस्थित समूह के सूची में से मेरा नाम अलग कर दे।”
उन्होंने कहा, “मै भोपाल से आज रवाना होऊंगी। कल शाम अयोध्या पहुंचने तक मेरी किसी संक्रमित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती हैं ऐसी स्थिति में जहां नरेंद्र मोदी और सैकड़ों लोग उपस्थित हों मैं उस स्थान से दूरी रखूंगी। तथा नरेंद्र मोदी और सभी समूह के चले जाने के बाद ही मै रामलला के दर्शन करने पहुंचूंगी। यह सूचना मैंने अयोध्या में रामजन्मभूमिन्यास के वरिष्ठ अधिकारी और पीएमओ को भेज दी है।”

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word