March 17, 2026

अधिवक्ता संघ का शपथग्रहण कल, जस्टिस चंदेल होंगे अतिथि

कोरबा 25 मार्च। जिला अधिवक्ता संघ की नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण कार्यक्रम 26 मार्च को जिला न्यायालय प्रांगण में दोपहर 3.45 बजे रखा गया है। हाईकोर्ट के न्यायाधीश अरविंद सिंह चंदेल मुख्य अतिथि होंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय जायसवाल एवं सचिव नूतन सिंह ठाकुर ने बताया कि 13 मार्च को निर्वाचन संपन्न हुआ था। नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण शनिवार को किया जा रहा है। सर्वसंबंधितों को इस बारे में जानकारी दी गई है और उपस्थिति का आग्रह किया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word