March 17, 2026

राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने बनी रणनीति

कोरबा 25 मार्च। कोल इंडिया में होने वाले राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति बनने लगी है। दीपका में संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। जिसमें  रणनीति तैयार की गई। कालोनी में जनसर्पक अभियान भी चल रहा है।   

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोल इंडिया में 28 व 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में होने जा रहा है। दीपका में संयुक्त मोर्चा की बैठक ली गई। जिसमें सीके सिन्हा, सजीव शर्मा, रेशम लाल, सतीश सिंह,मनोज सिंह,सहित अनेको सदस्य थे। जिसमें कहा गया कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। कालोनी में जनसंर्पक अभियान शुरू कर दिया गया है। सभी कामगारों को जवाबदारी दी गई है। इधर अधिकारियों ने उत्पादन अधिक करने के लिए कामगारों को सुझाव दे रहे है। हड़ताल का असर कम पड़े इसके लिए प्रयास किये जा रहे है। गेवरा में जेसीसी की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में दीपक उपाध्य, एलपी अगरिया, गोपाल यादव, देवेन्द्र मिश्रा, जनाराम कर्ष, अजय सिंह, रेशमलाल यादव मौजूद थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word