February 25, 2026

बरपाली में होली मिलन और नई कार्यकारिणी का गठन

कोरबा 29 मार्च। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन करतला की नई कार्यकारिणी का गठन व होली मिलन समारोह रविवार को मनाया गया। नई कार्यकारिणी का चुनाव यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल, प्रदेश संगठन सचिव व करतला इकाई के संरक्षक प्रदीप महतो, जिला प्रवक्ता ज्योति वर्मा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया।   

इसमें संरक्षक जीडी मिश्रा, अध्यक्ष लखन गोस्वामी, उपाध्यक्ष निमेष राठौर, सरोज रात्रे, सचिव संजीव वर्मा, सहसचिव महेन्द्र महतो, बोधन चौहान, संगठन व सांस्कृतिक सचिव वीरेंद्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष राजकुमार राजू खत्री मनोनीत किए गए। कार्यकारिणी सदस्य में महेंद्र गिरी गोस्वामी, बलराम वैष्णव, सुखदेव कैवर्त, मदनदास महंत, दुलीचंद धीवर, मोहन वैष्णव, नरेश पटेल, जगदीश पुरी, सत्यनारायण अग्रवाल, धनंजय जांगड़े, रितिक वैष्णव, अमन सोनी, फिर्तन विश्वकर्मा, अजय कुमार, संतोष सागर, नील पटेल, बसंत सिंह शामिल किए गए हैं।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word