March 21, 2026

गायत्री परिवार ने निभायी दीपयज्ञ की परंपरा

कोरबा 9 अप्रैल। वयक्तित्व विकास और संस्कार निर्माण के अंतर्गत अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा अनेक गतिविधियां चलायी जा रही है। इसमें हिन्दू समाज की महत्वपूर्ण भागीदारी दर्ज हो रही है। चैत्र नवरात्र के अवसर पर गायत्री परिवार ने दीपयज्ञ की परंपरा निभायी और इसके माध्यम से बड़ा संदेश दिया।

कोरबा जिले में गायत्री शक्तिपीठ से जुड़ी इकाईयों के द्वारा संस्कार संवर्धन और परंपरा संरक्षण के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। शक्ति की उपासना के पर्व चैत्र नवरात्र के अंतर्गत विभिन्न सोपान तय किये जा रहे हैं। इसके अंतर्गत महिला मंडल में शारदा विहार आवासीय परिसर क्षेत्र में नवरात्र षष्ठी को पूजा अर्चना, युग संगीत के साथ दीपयज्ञ किया। संगठन से
जुड़ी मातृशक्ति ने इसमें अपनी भागीदारी दर्ज करायी। इस अवसर पर गायत्री मंत्र का जाप करने के साथ-साथ सर्वांगिण विकास में इसकी उपयोगिता और महत्व को रेखांकित किया गया। पराम्बा दुर्गे और देवी गायत्री की आरती के साथ यह आयोजन पूर्ण हुआ। बताया गया कि आचार्य श्रीराम शर्मा और वेदमाता के सूक्ष्म संरक्षण में इन कार्यों को संपादित किया जा रहा है। इसी महीने में बालको नगर भदरापारा में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित होना है। इसके लिए प्राथमिक तैयारी शुरू कर दी गई है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word