February 26, 2026

नाराज पति ने शराब के नशे में हंसिया से गला रेत दिया

कोरबा 15 अप्रैल। शराबी पति से परेशान पत्नी अपने मायके आकर रहने लगी और पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। नाराज पति ने उसके मायके पहुंच कर शराब के नशे में हंसिया से गला रेत दिया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है।   

घटना कोरबी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत जलके के खुतारपारा की है। अशोक अघरिया रोजाना शराब पीकर अपनी पत्नी सुषमा के साथ मारपीट व विवाद करता था। इससे त्रस्त होकर सुषमा अपने पिता श्यामलाल के पास मायके आ गई थी। बीती रात अशोक नशे में धुत होकर अपने ससुराल पहुंचा और पुनः विवाद करते हुए घर जाने कहा। मना करने पर उसने सुषमा का हंसिया से गला रेत दिया। सुषमा के स्वजनों को जब इसकी जानकारी मिली तब उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना किया। स्थल पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल सुषमा को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। सुषमा के पिता श्यामलाल का कहना है कि दमाद अशोक रोजाना शराब के नशे में धुत होकर सुषमा के साथ मारपीट करता था। जान को खतरा होने की वजह से उसने सुषमा को मायके घर ले आया। पिछले दिनों अशोक अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। मगर श्यामलाल ने उसकी हरकतों को देखते हुए बेटी को उसके साथ भेजने से इंकार कर दिया। इससे नाराज अशोक शराब के नशे में चूर होकर ससुराल पहुंचा और सुषमा से विवाद करने के बाद हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद अशोक मौके से फरार हो गया। अस्पताल में दाखिल सुषमा की हालत नाजुक बनी हुई।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word