February 26, 2026

गायत्री यज्ञ कल, होंगे विविध संस्कार

कोरबा 16 अप्रैल। 24 कुनडीय गायत्री महायज्ञ एवं देव परिवार विस्तार अभियान शांतिकुंज स्वर्ण जयंती के उपलक्ष में 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक गायत्री प्रज्ञा पीठ में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं देव परिवार विस्तार कार्यक्रम आयोजित है।   

प्रथम दिवस प्रातः 9 बजे से कलश यात्रा संध्या 5 बजे से 7.30 बजे तक संगीत प्रवचन, दूसरे दिन सुबह 6 बजे से संध्या 7.30 बजे तक सामूहिक जप ध्यान प्रज्ञा योग व्यायाम देवपूजा गायत्री महायज्ञ कार्यकर्ता गोष्ठी संगीत प्रवचन तीसरे दिन सुबह 8 से 11 बजे गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, युवा जागरण गोष्ठी होगी। चौथे दिन प्रात 8 से 11 बजे गायत्री महायज्ञ एवं विविध संस्कार पूर्णाहुति एवं टोली की विदाई होगी। पुंसवन, नामकरण अन्नप्राशन मुंडन विद्यारंभ, दीक्षा, यज्ञोपवित, जन्मदिन इत्यादि संस्कार गायत्री महायज्ञ में निशुल्क कराया जाएगा।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word