March 18, 2026

6 महीने की गर्भवती ने खुद को मारा चाकू, स्थिति गंभीर

कोरबा 18 अप्रैल। एक गर्भवती महिला ने खुद पर चाकू से वार कर सुसाइड का प्रयास किया है। महिला 6 महीने की गर्भवती है। खून से लथपथ महिला को उसके पति ने बाइक के माध्यम से कोरबा अस्पताल पहुंचाया। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की मानें तो महिला की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।   

जानकारी के मुताबिक यह दंपती जिले के बुधवारी बस्ती के रहने वाले हैं। युवक शिव प्रसाद साहू कंप्यूटर ऑपरेटर है। पत्नी ममता साहू हाउस वाइफ  है। शिव का कहना है कि शनिवार-रविवार की रात करीब ढाई बजे उसने पत्नी से पूछा कि तुम खाली समय में क्या करती हो? इस पर गुस्साई पत्नी ने करेक्टर पर शक कर रहे हो कहकर खुद के पेट और गले में चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद शिव ने पत्नी को बाइक के माध्यम से कोरबा अस्पताल पहुंचाया। शिव ने बताया किए जिस समय पत्नी ने सुसाइड का प्रयास किया उस समय उसके दोनों बच्चे सो रहे थे। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की स्थिति कैसी है इस संबंध में अभी डॉक्टरों ने कुछ नहीं बताया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word