April 17, 2026

बढ़ी गर्मी, दिन का पारा पहुंचा 43 के पार

कोरबा 18 अप्रैल। आसमान साफ होते ही गर्मी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 21 पर पहुंच गया है। इससे अब रात भी गर्म होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। तेज धूप का असर शाम 6 बजे तक बना रहा। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में बदली और बारिश की संभावना जताई थीए लेकिन सुबह से बदली छंट गई। सुबह 8 बजे तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री पार कर गया था। दोपहर में तेज धूप की वजह से लोग गर्मी से हलकान रहे सड़कें सूनी हो गई थी।   

मौसम विभाग के अनुसार बदली के बाद भी तापमान में कोई अंतर नहीं पड़ेगा। झुलसा देने वाली गर्मी से हर कोई हलाकान है। अभी एक दो डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है। अगर ऐसा ही मौसम बना रहा तो तापमान का इस बार नया रिकॉर्ड बनेगा। मौसम विभाग ने अब तक दर्ज किए गए आंकाड़ों को देखते हुए इस बार गर्मी अधिक होकने की बात कही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word