March 21, 2026

कोरबा 19 अप्रेल। भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन रायगढ़ में अधिवेशन 2 मई को आयोजित किया गया है। इस अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौरए महामंत्री सुधीर दुबे के अलावा प्रदेश उद्योग प्रभारी राधेश्याम जायसवाल शामिल होंगे। अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बिलासपुर संभाग का भी अधिवेशन मई में किया जाना है। इसके लिए भी तैयारी की जा रही है। अभी तक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष भी हैं इसलिए इनके स्थान पर नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है। महामंत्री पद पर अशोक सूर्यवंशी हैं। नई कार्यकारिणी बनने के बाद से बिलासपुर संभाग में संगठन मजबूत हुआ है और सदस्यों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। खासकर कोरबा एरिया पहले से काफी मजबूत हुआ है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word