March 21, 2026

राज्य स्तरीय भरत नाट्यम स्पर्धा में दिव्यांका प्रथम

सुनील चिचोलकर द्वारा

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) 20 अप्रैल। मधुगूँजन के अंतर्गत सीएमडी चौक स्थित लॉयन्स क्लब भवन कला विकास केंद्र में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय अखिल भारतीय संगीत एवं नाट्य प्रतियोगिता में शहर की उभरती प्रतिभा एन दिव्यांका ने भरतनाट्यम के सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पर्धा में प्रदेश के 250 कलाकारों ने गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में भरतनाट्यम औऱ कुचिपुड़ी का दबदबा रहा। एन दिव्यांका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व नृत्य गुरू श्वेता नायक को दिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word