February 25, 2026

अवैध रूप से इकट्ठा कर रखा हुआ 02 टन कोयला जप्त


अवैध रूप से कोयला इकट्ठा करने वालों की सरगर्मी से पता तलाश जारी

कोरबा (कुसमुंडा). पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोजराम पटेल द्वारा क्षेत्र में डीजल, कोयला, कबाड़ तथा अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर चोरों पर शिकंजा कसने के विशेष अभियान के तहत चोरों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है।
मुखबिर से सूचना मिलने पर कि रेलवे फाटक ईमलीछापर एवं रेलवे डंपिंग यार्ड के बीच में खाली स्थान पर इकट्ठा किया हुआ कोयला लावारिस हालत में पड़ा हुआ है, कुसमुंडा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि करीबन 02 टन कोयला, कीमती 4000 रूपया, लावारिस हालत में पड़ा है । जिसे धारा 102 जा.फौ. के तहत विधिवत् कार्यवाही कर जप्त कर कब्जा पुलिस द्वारा लिया गया। जप्त कोयला को थाना सुरक्षार्थ रखा गया है। जप्तशुदा कोयला के मालिक तथा अज्ञात आरोपी का पता तलाश कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। थाना कुसमुण्डा पुलिस द्वारा लगातार अवैध डीजल, कोयला, कबाड़, नशीली दवाईयों, जुआ, सट्टा तथा अन्य अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लीलाधर राठौर, प्रधान आरक्षक राजनारायण सिंह, आरक्षक खगेश्वर साहू की भूमिका रही है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word