March 17, 2026

ट्रैक पर खड़े होकर आवासों में पथराव, कार्रवाई करने की मांग

कोरबा 1 मई। एसईसीएल की प्रगति नगर कालोनी के एक हिस्से के आवासों में पथराव की घटनाएं बढ़ गई है। अब तक यह तीसरी बार हुआ है। संबंधितों पर कार्रवाई करने की मांग विनोद यादव सहित कर्मचारियों ने की है।   

प्रगति नगर कालोनी के आवास क्रमांक 1249 से 1265 तक की श्रृंखला पथरावबाजी की चपेट में है। आज सुबह 4 बजे के आसपास यहां रेलवे ट्रैक की तरफ से पथराव किया गया। आवासों के उपर और टीन शेड पर पत्थर आने के साथ लोगों की नींद टूट गई। इस दौरान कुछ कर्मचारी हरकत में आए और उन्होंने कश्मीर पैटर्न पर पथराव करने वालों का पीछा किया तो उन्हें भी निशाना बनाने की कोशिश की गई। बताया गया कि डायल 112 को फोन करने पर इंतजार करने को जरूर कहा गया लेकिन कोई टीम इस क्षेत्र में नहीं पहुंची। सुबह 6 बजे दीपका थाना में उपस्थिति दर्ज कराने पर एक कर्मचारी सोता हुआ मिला। पीड़ितों का कहा गया कि 10 बजे आना तब इस बारे में देखा जाएगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word