March 17, 2026

चोरी कर डम्प कर रखा 25 टन कोयला जप्त

कोरबा 03 मई 2022. श्रीमान भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक कोरबा, श्रीमान अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोरबा, श्रीमान सुश्री लितेष सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक, दर्री के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से कोयला उत्खनन कर चोरी करने वालों पर हरदीबाजार पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 02.05.2022 की रात्रि सूचना मिली कि कुछ लोग गेवरा खदान से कोयला चोरी कर परिवहन कर ले जाने के लिए ग्राम भठोरा में रोड किनारे डम्प कर रख रहे हैं। सूचना पर पुलिस पार्टी ग्राम भठोरा सूचना स्थल की ओर रवाना हुए जैसे ही पुलिस पार्टी सूचना स्थल के पास पहुंचे तो पुलिस पार्टी को देखकर कोयला चोरी करने वाले लोग भाग गये। ग्राम भठोरा में रोड किनारे डम्प कर रखे लगभग 25 टन कोयला कीमती लगभग 50,000/- रूपये को 102 जा.फौ. के तहत जप्त किया गया। प्रकरण में आगे की कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सुपुर्द किया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word