March 17, 2026

केन्द्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने भाजपाई जा रहे घर-घर

कोरबा 5 मई। कुशाभाऊ ठाकरे जनशताब्दी वर्ष मनाते हुए भाजपाई केन्द्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रहे है। यह कार्यक्रम आज से शुरू हुआ है और 20 मई तक यह काम चलेगा।   

शक्ति केन्द्रों में भाजपाई का काम शुरू होने से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का संचार हुआ है ज्ञातव्य है कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए सभी चार विधान सभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण वर्ग लगाए गये थे। कोरबा में ओपी चौधरी,कटघोरा में गिरधर गुप्ता, रामपुर में कैलाश साहू , पालीथाना खार में विक्रांत सिंह आए हुए थे। प्रशिक्षण वर्ग होने के बाद कार्यकर्ताओं को शक्ति केन्द्रों में भेजा रहा है। आज से भाजपाई सभी शक्ति केन्द्रों में जा रहें है। मानिकपुर में दीप्ती सरकार के साथ सरजू अजय, राजेन्द्र ठाकुर, कैलाश साहू ने प्रचार किया है। पथर्रीपारा में आज उमा भारती सराफ, सुभाष राठौर जाएगें। काशी नगर में सरजू अजय को दायित्व दिया गया है। मंडल के अध्यक्ष परविंदर सिंह सभी शक्ति केन्द्रों में कार्यकर्ताओं को आने वाले कार्यकर्ताओं की जानकारी दे रहे है। बांकी मोंगरा मंडल में भी 14 शक्ति केन्द्र आते हैं। यहां मंडल अध्यक्ष भागवत विश्वकर्मा, मनीष मिश्रा, उदय शर्मा, अंकित अग्रवाल, लखेश्वर खुटे, सभी शक्ति केन्द्रों में सुचनाएं दे रहे हंै। जिला महामंत्री संतोष देवांगन पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए है। यह कार्यक्रम 20 मई तक चलेगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word