March 21, 2026

पूर्व विधायक लखनलाल देवांगन को 10 पोलिंग बूथ की जवाबदारी

कोरबा 7 मई। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लखन देवांगन 10 पोलिंग बूथ में जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे। इसके पहले कल वे तुलसी नगर वार्ड में जाकर आम लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी दी गई। कई भाजपा नेता भी वार्डों में जाकर आमजनता से मुलाकात कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि उषा भाऊ ठाकरे के जन्म शता–दी वर्ष के अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता पोलिंग बूथ व वार्डों में जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इसमें नगर मंडल के कार्यकर्ताओं को जवाबदारी दी गई है कि सभी शक्ती केन्द्रों में पहुंच रहे नेताओं के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी देवें। 

सुमेधा वार्ड में वरिष्ठ भाजपा नेता विकास महतो ने जाकर केन्द्र सरकार के कार्यों की जानकारी दी। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती वैशाली रत्न पारखी ने कोरबा मंडल में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की है। इसी तरह गिरीश नामदेव ने पोड़ीबहार, उमाभारती सराफ ने सुभाष राठौर के साथ भी पोलिंग बूथ में गए। इसी तरह सभी शक्ती केन्द्रों में भाजपा के कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word