March 17, 2026

लोटनापारा उतरदा में चलित पुलिस कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की सुनी समस्याऐं

कोरबा 12 मई। हरदीबाजार पुलिस द्वारा ग्राम लोटनापारा उतरदा में संगवारी पुलिस, चलित थाना कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याऐं सुनी गई एवं मोबाईल, एटीएम से धोखाड़ी व अपराधों के संबध में जानकारी दी गई।     

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोरबा, श्रीमान सुश्री लितेष सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक, दर्री के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जनता और पुलिस के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए 10 मई 2022 को चौकी हरदीबाजार के ग्राम लोटनापारा उतरदा में संगवारी पुलिस के तहत चलित थाना का आयोजन किया गया चलित थाना में ग्राम सरपंच, उप सरपंच, पंच व ग्रमीण जन लगभग 120-150 की संख्या में उपस्थित थे। चलित थाना में ग्रामीण जनों को मोबाईल, एटीएम से धोखाधड़ी, सायबर संबंधी ठगी से बचने के संबंध में जानकारी दी गई तथा यातायात नियमों की जानकारी, महिला संबंधी अपराधों की जानकारी अवैध शराब एवं अन्य समाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक रहने की समझाईश दी गई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word