March 21, 2026

अनियंत्रित स्कार्पियों ने दंपति को चपेट में लिया.. पति की मौत, पत्नी घायल

कोरबा 21 मई। तेज रफ्तार स्कार्पियों ने घर के आंगन में सो रहे दंपति को अपने चपेट में ले लिया। घटना में पति की मृत्यु हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया। वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि घर की दीवाल तोड़ते हुए बाडी में जा घुसी। वाहन चालक भी दुर्घटना में घायल हो गया।   

घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम सेन्हा में घटित हुई। यहां निवासरत लखन चौधरी 46 वर्ष अपनी पत्नी संगीता चौधरी 40 वर्ष के साथ गर्मी होने की वजह से घर के बाहर आंगन में सो रहे थे। जबकि उनके बच्चे अपने दादा-दादी के साथ कमरे में थे। रात करीब दो बजे घटना हुई। पुलिस ने बताया कि स्कार्पियो गेवरा-पेंड्रारोड़ रेल कारिडोर निर्माण में लगी ठेका कंपनी के अधीन कार्यरत है और उसे दक्षिण भारत का रहने वाला गैंडलानागा शेखर चला रहा था। हादसे के समय शराब के नशे में धुत था। घटना में उसे भी चोट लगी है। संभावना जताई जा रही है कि नशे की वजह से चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और लखन के घर में जा घुसा। जानकारी मिलते ही पुलिस भी स्थल पर पहुंच गई और घायल महिला व चालक को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया। इधर वैधानिक कार्रवाई के गुरूवार को शव का पोस्टमार्टम करा अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word