July 15, 2024

जुआ खेलते 11 जुआरी गिरफ्तार

कोरबा 22 मई। बाकी मोंगरा पुलिस द्वारा 02 स्थानों से कुल 11 जुआरियों से 101500 रुपए नगदी ,10 नग मोबाइल एवं 6 मोटरसाइकिल जप्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।   

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह के निर्देशन में यूनियन ऑफिस के सामने बाकीमोंगरा से कुल 7 जुआरियों रामेश्वर दास महंत पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम दास महंत उम्र 60 साल साकिन धुरेना थाना दीपका,  नवाब अंसारी पिता स्वर्गीय नूर आलम अंसारी उम्र 37 साल साकिन बाकीमोगरा,् रोहित कुमार मेहरा पिता रामलाल मेहारा उम्र 37 साल साकिन ढोंढीपारा कोरबा, जीतू सिंह विश्वकर्मा पिता लखन सिंह विश्वकर्मा उम्र 39 साल साकिन बाकीमोगरा,चंद्रशेखर राठौर पिता रामनाथ राठौर उम्र 40 साल, मुकेश सिंह पिता सुदामा सिंह उम्र 37 साल साकिन बाकीमोंगरा, रफीक मोहम्मद पिता हबीब मोहम्मद मुसलमान उम्र 37 साल साकिन सीएसईबी कॉलोनी दर्री के पास एवं फड़ से कुल 90600 रुपए एवं 7 मोबाइल 6 मोटरसाइकिल जप्त कर अपराध क्रमांक 48/22 धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध किया गया है।

Spread the word