August 20, 2024

सी.मार्ट आम लोगों के लिए होगा उपयोगी

कोरबा 22 मई। घरेलू सामग्रियों की बढ़ती महंगाई मार से निजात दिलाने के लिए सी.मार्ट आम लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी। शहर टीपी नगर हमें इसकी जल्द ही शुरूआत होगी। सुपर बाजार की तर्ज पर संचालित इस संस्थान में विभिन्न महिला समूह की ओर से तैयार 140 से भी अधिक उत्पादों को शामिल किया गया है। सामानों की कीमत प्रशासन तय करेगा।   

रसोई के अलावा दैनिक उपयोग में उपयोगी सामानों को रियायत दर में दिलाने जिला प्रशासन की ओर सी.मार्ट खोलने की तैयारी की जा रही। बाजार में बिकने के वाले उपयोगी सामानों की तुलना में सी.मार्ट के सामान 15 से 20 रूपये कम दाम में मिलेंग। उदाहरण के लिए बाजार में काजू 12 से 1400 में उपलब्ध हैं लेकिन यहां उपलब्ध काजू सात सौ से एक हजार कीमत में मिलेगा। इसी तरह हल्दी, मिर्च, मसाले, साबुन आदि भी कम कीमत में मिलेंगे। जिले के 296 ग्राम पंचायतों संचालित गोठानों में अलग-अलग तरह के उत्पाद तैयार हो रहें। इसके अलावा शहरी व उप नगरीय क्षेत्र की महिलाएं भी कुटीर उद्योग के तहत बड़ी, बिजौड़ी, पापड़, आचार का निर्माण कर रहे। इस तरह बांस शिल्प, मिट्टी की कारीगरी से जुड़े लोगों को बाजार में स्थान दिया जाएगा। हथकरघा से निर्मित कपड़ो के अलावा काष्ठ कला के सामानों को भी बाजार में शामिल किया गया। एक ही छत के नीचे अलग-अलग तरह के आकर्षक उत्पाद देखने का मिलेगा। बताना होगा सी.मार्ट संचालन के लिए जिला प्रशासन ने समिति गठित की है। जिसके अनुशंसा पर ही दुकान संचालन होगा। दुकान के काऊंटर की जिम्मेदारी निजी संस्था को दी जाएगी। इसके लिए नियम व शर्तों के आधार पर आवेदन मंगाया गया है।   

सुपर बाजार की तर्ज पर संचालित होने वाले सी.मार्ट में तीन अलग-अलग संगठनों के सामान शामिल किए जाएंगे। इनमें राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गांव.गांव में महिला समूह के अलावा वनोपज समिति व नाबार्ड समूह के लोग शामिल है। उत्पाद में सी.मार्ट का लेबल रहेगा। समानो की उत्पाद व अवसान तिथि समिति की ओर से अंकित होगा। गोठानों में महिलाएं सामान तो तैयार कर रहीं थी लेकिन उसे बड़ा बाजार उपलब्ध नहीं हो पा रथा। सी.मार्ट के खुलने गांवों में तैयार होने वाले उत्पाद शहर में बाजार मिलेगा। खास बात यह कि बाजार को मौसम और त्यौहारों की आवश्यकता के अनुसार संचातिल किया जाएगा। यहां रक्षा बंधन के लिए राखी, होली के लिए दीपावली के लिए दीए व सजावट के सामान उपलब्ध रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्र मे महिला समूह के तैयार किए जाने वाले विभिन्न उत्पादों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के लिए सी.मार्ट की शुरूआत की जा रही है। सामानो की बिक्री से उनमें आर्थिक आत्मनिर्भरता आएगी। दुकान का संचालन प्रशासन से गठित समिति से नियंत्रित होगा।

Spread the word