March 17, 2026

कांग्रेस नेता के कार्यालय में घुसकर कागजात को किया आग के हवाले

कोरबा 24 मई। कांग्रेस नेता हरीश परसाई के बुधवारी क्षेत्र में स्थित कार्यालय का ताला तोड़कर अज्ञात लोगों ने अलमारियों में रखे कागजात को आग के हवाले कर दिया। आरोपियों ने ऐसा क्यों किया, यह अपने आप में पहली बनी हुई है। सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।   

जानकारी के अनुसार बुधवारी क्षेत्र में घंटाघर महाराणा चौक के मध्य मुख्य मार्ग पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश परसाई का कार्यालय स्थित है। बीती रात इसका ताला तोड़कर अज्ञात लोग अंदर घुसे और वहां रखी अलमारियों को भी तोड़ दिया। वे अलमारी और पेटी में क्या वस्तु तलाश रहे थे इसका पता तो नहीं चला लेकिन उसमें रखे कागजात निकालकर उसे आग के हवाले कर दिया। यही नहीं एक पेटी कार्यालय के बाहर भी निकाल कर ले गए लेकिन उसमें कुछ न पाने के बाद उसे वहीं छोड़कर भाग निकले। कांग्रेस नेता हरीश परसाई जो स्वयं कोरबा से बाहर हैं। उनके अनुसार उनके दफ्तर में घुसे लोग क्या मंशा रखते थे इसका पता तो नहीं है लेकिन वहां रखे निजी और पार्टी के कागजातों को क्यों जला दिया गया यह समझ से परे है। बहरहाल कोरबा पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी हासिल कर उन लोगों का पता लगा रही है जो इस मामले के दोषी हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word